उन्नाव, दिसम्बर 24 -- उन्नाव। न्याय के लिए माखी रेप पीड़िता की जंग सिर्फ अस्पताल के बेड तक ही सीमित नहीं रही। तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से रंजिश ने हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर डाला। इसकी कीमत पीड़िता नेे परिवार के चार अपनों की जान देकर चुकाई। हालात ऐसे हैं कि आज खौफ से रिश्तेदारों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। माखी गांव के सराय थोक मोहल्ले में कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़िता का घर अगल-बगल में है। जनचर्चाओं के मुताबिक, साल 2002 में प्रधानी के चुनाव से दोनों परिवारों में तकरार का बीज पड़ा। प्रधानी चुनाव में पीड़िता के ताऊ मैदान में उतरे। दूसरी ओर कुलदीप सेंगर की मां चुन्नी देवी चुनाव लड़ रही थीं। आरोप है कि कुलदीप ने पीड़िता के ताऊ के खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमों को हथियार बनाकर उनकी उम्मीदवारी खारिज करवा दी। इसके बाद ताऊ ने अपने करीबी...