नई दिल्ली, जुलाई 31 -- कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या गुरुवार को चार लाख पार कर गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बाबा अमरनाथ असंभव को संभव बनाते हैं। उनकी कृपा से यात्रा ने आज चार लाख का आंकड़ा पार कर लिया। मैं इस चमत्कार के लिए भगवान शिव को नमन करता हूं और पवित्र तीर्थयात्रा को श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव बनाने में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। सिन्हा ने कहा कि तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या भारत की एकता और सभी चुनौतियों पर विजय पाने के उसके संकल्प का प्रमाण है। पहलगाम मार्ग से यात्रा निलंबित भारी बारिश के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा गुरुवार को बालटाल मार्ग से फिर से शुरू हो गई है। हालांकि, मरम्मत कार्य के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.