हापुड़, जनवरी 19 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य दिवस की मांग को लेकर 27 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में ट्विटर कैंपेन चलाया गया। इसमें देशभर के लगभग चार लाख से ऊपर बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। ट्विटर कैंपेन के माध्यम से मांग की गई कि बिना और देरी किए पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य दिवस लागू किया जाए क्योंकि देश-विदेश में 5 दिन कार्य दिवस अनेक सरकारी एवं निजी संस्थानों में यह पहले से ही लागू है। वहीं, जागरूकता के लिए सतीश सैनी, मनीष भारद्वाज, दीपक, मनोज भारद्वाज, विनीत त्यागी एवं प्रेमशंकर आदि कर्मचारियों द्वारा विभिन्न बैंकों में संपर्क किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.