मेरठ, दिसम्बर 9 -- टीपीनगर पुलिस ने ई-रिक्शा में छूटा चार लाख रुपये नकदी से भरा बैग 24 घंटे में खोज निकाला। मुजफ्फरनगर के प्लाईवुड कारोबारी के यहां काम करने वाला युवक मेरठ में पेमेंट लेने आया था। रकम लेकर वापस लौटते समय उनका बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ई-रिक्शा चालक की पहचान की और पूरी रकम बरामद की है। जितेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर जिला कांगडा हिमाचल प्रदेश वर्तमान में मुजफ्फरनगर में एक प्लाईवुड कंपनी में काम करते हैं। मेरठ में 7 दिसंबर को जितेंद्र एक पेमेंट लेने के लिए आए थे। जितेंद्र 4 लाख रुपये की रकम लेने के बाद दोपहर के समय दिल्ली रोड से ई-रिक्शा में बैठकर वापस बस अड्डे जा रहे थे। इस दौरान फुटबॉल चौक के पास सड़क पर एक मोबाइल जितेंद्र को दिखाई दिया। जितेंद्र मोबाइल फोन उठाने के लिए ई-रिक्शा से नीचे ...