सिमडेगा, जनवरी 2 -- सिमडेगा। वर्ष 2008 से पूर्व तक पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार जैसे चार राज्यों में प्रतिदिन टमाटर की आपूर्ति करने वाला सिमडेगा जिला आज स्वयं छत्तीसगढ़ में उपजे टमाटर पर निर्भर हो गया है। वर्तमान में जिले में रोज़ाना छत्तीसगढ़ के रायपुर और अंबिकापुर से टमाटर मंगाया जा रहा है, जो जिलेवासियों की रसोई तक पहुंच रहा है। बता दें कि 2008 तक जिले भर में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती होती थी। सिमडेगा का साप्ताहिक बाजार स्थानीय टमाटर से लाल नजर आता था। लेकिन समय के साथ किसानों का टमाटर की खेती से रुझान घटता गया। हालात ऐसे हो गए हैं कि यदि एक दिन भी छत्तीसगढ़ से टमाटर की सप्लाई नहीं पहुंचे, तो जिलेवासी टमाटर के स्वाद से वंचित हो जाते हैं। साथ ही बाजार में कमी होते ही कीमतों में तेज उछाल देखने को मिलता है। किसान कुलदीप बाड़ा, ...