लातेहार, फरवरी 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंचल विभाग में छह राजस्व कर्मचारी का पद खाली है। दस में चार राजस्व कर्मचारी ही फिलहाल कार्यरत हैं। जरूरत से काफी कम राजस्व कर्मचारी के रहने से जमीन मालिकों के जमीन संबंधित कामों का निष्पादन समय पर नहीं हो पा रहा है। जमीन मालिकों को इससे काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार हल्का लात, हरातू, गणेशपुर, मोरवाई आदि में राजस्व कर्मचारी पदस्थापित नहीं हैं। उन कार्यरत चार राजस्व कर्मचारी को ही जमीन संबंधित काम का निष्पादन के लिए उन सभी हल्का के पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...