हमीरपुर, मार्च 24 -- मौदहा। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र को पड़ोसी गांव के युवकों ने गांव में आकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के शिवबहादुर निवासी उरदना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र रवि को गुरदाहा गांव निवासी रसीद, चांद बाबू, वसीम, रमजान ने गांव में आकर मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे आहत होकर कोतवाली पहुंच न्याय की गुहार लगाई और रवि को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.