जमशेदपुर, जून 15 -- आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त सहयोग से चार मोतियाबिंद रोगियों की फेको सर्जरी कर नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। सर्जरी के बाद दवाएं व चश्मा देकर उन्हें विदा किया गया। आनंद मार्ग संगठन पिछले कई वर्षों से आयुष्मान भारत योजना एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम (डीबीसीएस) के तहत दृष्टि सेवा अभियान चला रहा है। 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के रोगियों की फेको सर्जरी आयुष्मान योजना के तहत की जा रही है। संगठन की ओर से आगामी 19 जून को गदरा शिव मंदिर के पास आनंद मार्ग जागृति परिसर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.