लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित 'आपका विधायक- आपके द्वार' के तहत 154 वां जनसुनवाई शिविर रविवार को ग्राम पंचायत प्यारेपुर के मजरा अजीतन खेड़ा में लगा। इस अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप में 61 लोगों का परीक्षण किया गया। जिनमें दृष्टिबाधित लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में गांव की शान पहल के तहत गांव के चार मेधावी छात्र-छात्राओं शौर्य सिंह, मिष्ठी यादव, सचिन यादव, मानसी को सम्मानित किया गया। वहीं 168वें ब्वॉयज यूथ क्लब व 105 वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस दौरान वरिष्ठजनों और अन्य गणमान्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...