ग्रेटर नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति/गौड चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। जून तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। अगले कुछ दिनों में सीवर लाइन के स्थानांतरित होने पर काम में और तेजी आएगी। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक, 720 मीटर लंबे अंडरपास में से 320 मीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी बचे हिस्से में खुदाई, शटरिंग, ऊपरी छत, सुरक्षा दीवार आदि कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना के रास्ते में आ रही सीवर लाइन अब तक स्थानांतरित नहीं हो सकी है। ऐसे में कार्यदायी संस्था को काम करने में दिक्कत आ रही है। इसको देखते हुए सीवर लाइन को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।अब तक करीब 60 फीसदी काम पूरा उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों म...