बक्सर, जनवरी 16 -- पहुंची टीम असामाजिक गतिविधियों व सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं का जायजा छात्राओं की सुरक्षा के लिए नया भोजपुर में निर्भया बिग्रेड ने किया निरीक्षण फोटो संख्या- 17, कैप्सन-शुक्रवार को निर्भया टीम के साथ स्कूलों का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी। डुमरांव, संवाद सूत्र। छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू की है। निर्भया ब्रिगेड के माध्यम से क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के निर्देशन में निर्भया ब्रिगेड के प्रभारी हेड एसआई सुमन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान डीके कॉलेज, पुराना भोजपुर मध्य विद्यालय, उत्क्रमित हाई स्कूल, मध्य विद्यालय पुराना भोजपुर, चिलहरी हाई ...