गढ़वा, जनवरी 12 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत वनसानी पंचायत में चार माह से राशन नहीं मिलने से आक्रोशित लाभुकों ने प्रखंड प्रमुख के आवास पर रविवार को दो घंटा धरना दिया। मामले में प्रमुख ने अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए डीसी से पत्राचार कर कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर लाभुक माने और धरना समाप्त किया। लाभुक तेतरी देवी, आरती देवी, अदरी देवी, रामरती देवी, अंनती देवी, दुर्गा देवी, अहिल्या देवी, लैची देवी, पनपति देवी, चिंता देवी, कुंती देवी, कौशल्या देवी, मीना देवी, दुखनी देवी, रीना देवी, गीता कुमारी सहित अन्य ने आरोप लगाया कि राशन डीलर जोखू राम द्वारा अप्रैल माह में अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन का वितरण नहीं किया गया। वहीं अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में न तो अंगूठा लगाया गया और न ही राशन दिया गया। राशन नहीं मिलने से उनके समक्ष संकट उत्पन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.