बस्ती, फरवरी 20 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय से पिछले चार महीनों से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज को निर्देश दिया है कि कनिष्ठ सहायक के पटल का चार्ज तीन सदस्यीय टीम गठित कर तत्काल स्थानांतरित कराया जाए तथा संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए आरोप-पत्र दिया जाए। गौरतलब है कि दीपक कुमार 16 अक्टूबर 2025 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। उनकी अनुपस्थिति की सूचना खंड विकास कार्यालय की ओर से चार माह के दौरान चार बार लिखित रूप से उच्चाधिकारियों को भेजी गई, लेकिन अब तक कोई ठो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.