गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जलालपुर पथ स्थित कुर्मा टोला गांव के पास 31 जुलाई को सैफ के एक जवान की इंसास राइफल गुम हो गई थी। घटना के चार माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक राइफल का कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। इस मामले में जिला उत्पाद विभाग के अधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद राइफल की बरामदगी को लेकर पुलिस पूरी तरह खाली हाथ है। पुलिस का दावा है कि जांच और अनुसंधान जारी है। प्राथमिकी के अनुसार उत्पाद विभाग के निरीक्षक तथा सहायक निरीक्षक साकेत कुमार ने बताया था कि 31 जुलाई को उनके नेतृत्व में जलालपुर पथ पर शराब तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। कटेया थाना के भागीपट्टी चेक पोस्ट पर तैनात सैफ के जवान राजेश्वर सिंह और अन्य पुलिस कर्मी यूपी की ओर से आने वाले वाहनों की...