देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी की टंकी से मिले महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री के मालिक के शव के मामले में चार माह गुजर जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस की जांच जस की तस बनी हुई है। एसओजी, सर्विलांस समेत अन्य टीमें भी पर्दाफाश को लगाई गई, लेकिन पुलिस की जांच की दिशा तय नहीं हो पाई है। सुराग हाथ न लगने के चलते अब पुलिस मामले को धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में डालने लगी है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा जरुर कर रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी की टंकी से 6 अक्टूबर 2025 को एक शव मिला। शव की शिनाख्त महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री मालिक अशोक गवाड़े के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस माम...