हरिद्वार, जून 19 -- गुरुकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों ने गुरुवार को अपने बकाया वेतन को लेकर विवि परिसर में तीन घंटे कार्य बहिष्कार कर आक्रोश रैली निकाली। रैली में कर्मचारियों ने शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ की वरिष्ठ सदस्य पुष्पा देवी और कमलेश ममता ने बताया कि विगत चार माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन और सरकार कर्मचारियों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है, जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा व्याप्त है। संघ के उपाध्यक्ष पप्पू, लोकेंद्र और राकेश चंद ने दोहराया कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।...