अंबेडकर नगर, जनवरी 13 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने चार माह के दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने एक युवक के विरुद्ध तहरीर देकर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष को दिए गए नामजद शिकायती पत्र में पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ मुरादाबाद जनपद में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान पत्नी की पहचान वहीं के युवक कैलाश से हो गई। पत्नी युवक से लगातार बातचीत किया करती थी। बीते आठ जनवरी को जब गांव आया हुआ था तभी युवक पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। काफी खोजबीन के बावजूद पत्नी का कोई सुराग न मिलने पर पति ने थाने में तहरीर दी। कहा कि पत्नी चार माह के पुत्र को छोड़कर युवक के बहकावे में आकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.