सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- सुप्पी। थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारा को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए भूमि विवाद से संबंधित पांच मामलों की सुनवाई की गयी। अंचल अधिकारी किशुन दयाल राय ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर एक मामला का निपटारा कर दिया गया। जबकि दोनों पक्षों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चार मामलों की सुनवाई की अगली तिथि 17 जनवरी को निर्धारित की गयी। मौके पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार, राजस्व अधिकारी पल्लवी कुमारी, प्रधान सहायक ज्ञानेंद्र कुमार, अंचल अमीन राम संजीवन दास, ग्रामीण चौकीदार पूर्णेन्दु कुमार सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...