गढ़वा, सितम्बर 8 -- रमकंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुली गांव के गोरयाकरम टोला चार महीने से अंधेरे में है। टोले में 125 घर के करीब छह सौ लोग रहते हैं। गोरयाकरम में बिजली नहीं रहने के कारण सोलर प्लांट लगाया गया था। चार माह पहले वज्रपात के कारण सोलर प्लांट खराब हो गया था। टोला में आदिम जनजाति लोगों की बहुलता है। सोलर प्लांट में खराबी के कारण गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि शिकायत करते करते थक गए। उसके बाद भी उसे नहीं बनाया गया। गांव में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उसके अलावा लोगों को भी समस्या रही है। जंगली क्षेत्र होने के कारण हमेशा सांप बिच्छु का डर लगा रहता है। टोला में पानी की भी समस्या है। जलमीनार भी खराब पड़ा हुआ है। गांव के लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से खराब पड़े जलमीनार को तत्काल दुरूस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.