प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। गंगा पर बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल का कार्य एक बार फिर प्रभावित होने जा रहा है। फाफामऊ में गंगा पर इस समय लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए पुल निर्माण कर रही सिंगला कंपनी ने बचे हुए दो स्पैन को लगाने का काम समेटना शुरू कर दिया है। तीन हाइड्रा मशीन शनिवार को हटा दिया जाएगा। जबकि निर्माण सामग्री हटाई जा रही है। कंपनी के एमडी सुनील सिंगला ने बताया कि पंद्रह जून के बाद काम को रोक दिया जाएगा। स्पैन निर्माण का कार्य अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.