मैनपुरी, मई 27 -- कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा में ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और एसी की मांग कर रहे हैं। इसी वर्ष सात फरवरी को विवाहिता की शादी हुई थी। 28 अप्रैल को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। चार महीने भी यह शादी नहीं चल पाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम जगरूपपुर निवासी सोबरन सिंह पुत्र गंगासहाय ने शिकायत की कि 7 फरवरी 2025 को उसने अपनी पुत्री नंदिनी की शादी रजत पुत्र आनंद कुमार निवासी नगला पजाबा के साथ की थी। शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी के बाद पति रजत, ससुर आनंद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.