गिरडीह, अक्टूबर 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल से एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों ने चार महिलाओं के गले से लगभग आठ लाख रुपए की चेन स्नेचिंग कर ली। एक के बाद दूसरी महिलाओं के गले की चेन स्नेचिंग होते देख पूजा पंडाल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पूजा समिति को इस घटना की सूचना मिली तो उसके पदाधिकारी माइक से एनाउंस कर महिला श्रद्धालुओं को सचेत कराने लगे। तब जाकर महिलाएं चेन स्नेचिंग गिरोह के प्रति सचेत हो गई। बताया जाता है कि महज बीस मिनट के अंतराल में चेन स्नेचिंग गिरोह द्वारा महिला श्रद्धालुओं से खचाखच भरी भीड़ में दिन-दहाड़े चेन स्नेचिंग जैसी वारदत को अंजाम देकर गिरोह के सदस्य वहां से खिसक गए। इस घटना में बेंगाबाद के तीन और चपुआडीह की एक महिला की चेन गायब हुई है। कुल चार महिलाएं चेन स्नेचिंग ...