पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अमौर थाना के दिवगंत हवलदार अमल नाथ भूइयां चार बेटियों के पिता थे। उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया। शव को देखते ही उनकी पत्नी एवं बेटी दहाड़ मार कर रोने लगी। आईजी एवं एसपी ने हवलदार की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता का वचन दिया। इससे पहले पुलिस लाइन में पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिवंगत हवलदार की पत्नी एवं बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि के उपरान्त शव को परिजनों को सौंपा गया। आईजी विवेकानंद, एसपी स्वीटी सहरावत समेत पुलिस के तमाम अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। जिसके बाद शव वाहन को स्कॉर्ट के साथ हवलदार के गृह जिला झारखंड के चायबासा के लिए रवाना किया गया। हवलदार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.