अमरोहा, फरवरी 24 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने रविवार रात उनके वाहनों पर किए गए पथराव की वारदात को सोची समझी साजिश करार दिया। कहा कि घटनाक्रम को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। सोमवार देर शाम एमडीए कालोनी में प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि उनके चार बार फोन करने पर घटना के करीब 35 मिनट बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कहा कि अब थाने में बंद आरोपियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, आरोप लगाया कि इसमें भी पुलिस की मिलीभगत है। गौरतलब है कि रविवार रात विधायक की कार पर पथराव किया गया था। आरोपियों के हमले में विधायक के रिश्तेदार सचिन कुमार व एक समर्थक घायल हुए हैं। विधायक ने इस संबंध में सोमवार देर शाम प्रेस वार्ता की। कहा कि उनके गनर से आरोपियों ने बंदूक छीनने की कोशिश की...