औरंगाबाद, जनवरी 14 -- झारखंड के पलामू जिला के नौडीहा के रहने वाली महिला चार बार घर से भाग गई। अब इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला के पिता के बयान पर यह प्राथमिक दर्ज हुई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री की दिमागी हालत चार सालों से खराब है। चार साल पहले भी वह नौडीहा से भाग गई थी। उसे बरामद कर औरंगाबाद के जम्होर में अपने घर लाया गया। इसके बाद ससुराल वाले लोग उसे लेकर नौडीहा चले गए। आठ दिनों तक ससुराल में रहने के बाद फिर से वहां से भाग गई। चार महीने से वह उनके घर नगर थाना के बराटपुर मुहल्ला में घर पर रह रही थी। 9 जनवरी की शाम सात बजे चुपके से घर से निकल गई। उसे फिर से बरामद कर घर पर लाया गया। 10 जनवरी को फिर सुबह 5 बजे वह घर से भाग गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने उत्तर प्रदेश के चंदौल...