लखनऊ, मार्च 16 -- रहीमाबाद के ससपन चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को टक्कर मारते हुए परचून की दुकान में घुस गई। हादसे में चारों बाइकें व दुकान में रखा काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की किसी को चोट नहीं आई। बोलेरो में आठ लोग सवार थे। ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अटेर निवासी रामजी गुप्ता ससपन चौराहे पर परचून की दुकान चलाते हैं। रामजी के मुताबिक रविवार दोपहर में वह दुकान पर थे। सड़क किनारे अटेर के शिव गुप्ता, गदिया खेड़ा के लालता, धमियाना के सरला, झब्बा खेड़ा के अमित शर्मा की बाइक खड़ी थी। इस बीच माल की तरफ जा रही तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो अनियंत्रित हो गई। चारों बाइकों को टक्कर मारते हुए बोलेरो उनकी दुकान में घुस गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चोरों बाइके व उनके दुकान में रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.