मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले के चार प्लस 2 स्कूल में विज्ञान, कला, वाणिज्य संकाय में 40 से 80 सीटें बढ़ाई गई हैं। डीईओ के सीट वृद्धि की अनुशंसा पर बोर्ड ने इसे लेकर अनुमति दी है। सत्र 2025-27 से इन स्कूलों में सीट वृद्धि की गई है। इसमें राजकीयकृत ब्रह्मर्षि यमुना बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारू में कला में 40 सीटें बढ़ाई गई हैं। यहां कला संकाय में अब कुल 80 सीटें हो जाएंगी। इसी तरह विज्ञान में भी 40 सीटें बढ़ाई गई हैं। कॉमर्स में पहले वाली 40 सीटें यथावत रखी गई हैं। राजकीयकृत एसयू उच्च विद्यालय ब्रह्मपुरा, मोतीपुर में कला में 80 और विज्ञान संकाय में 40 सीट की वृद्धि की गई है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठियापुर कांटी में भी 80 सीटें बढ़ाई गई हैं। यानि, कला में यहां अब कुल 120 सीट होंगी। वहीं, विज्ञान ...