लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता तेलीबाग स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में उत्तम गुड़ उत्पादन, प्रसंस्करण व मूल्यवर्धन तकनीक विषय पर चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि कार्यशाला में गन्ना उत्पादन, गन्ना कृषि में मशीनीकरण, गुड़ तथा उसके विभिन्न उत्पाद और मूल्यवर्धन के विषय और सिरका उत्पादन के विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ ही गुड़ की मार्केटिंग, गुड़ बनाने में यंत्रीकरण, गुड़ में पोषक तत्वों की जांच, गुड़ का भंडारण, गुड़ उद्योग में प्रदेश सरकार के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी आदि की जानकारी भी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। कार्यशाला में पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के 20 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. पीपी सिंह विभागाध्यक्ष भारतीय सब्जी ...