जौनपुर, नवम्बर 21 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद तहसील मुख्यालय से सटे रामलीला मैदान में शाहगंज महोत्सव का आयोजन चार और पांच दिसंबर को होगा। विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सैकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। प्रसिद्ध भोजपुरी और फिल्मी सितारों की महफ़िल सजेगी। विधायक ने बताया कि महोत्सव शाहगंज की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक कला, संगीत और लोक संस्कृति का परिमार्जन करेगा। कार्यक्रम में सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह, आस्था सिंह, भोजपुरिया कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, गायक आलोक कुमार के अलावा स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्रालय तथा स्थानीय प्रशासन भी जुटा है। इस बाबत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्...