किशनगंज, फरवरी 4 -- दिघलबैंक, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार की शाम चार नाबालिग लड़कियों के एक साथ लापता हो जाने से इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल कायम है। घटना के बाद से ही गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से लड़कियों को जल्द खोजने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे गांव की चारों नाबालिग लड़कियां अपने-अपने घरों से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो गए और पहले अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में पूछताछ की गई, लेकिन कहीं से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने हरसंभव जगह की तलाश लड़...