नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। अमृत योजना 2.0 के तहत अब नगरों में भी हर घर नल से पीने के पानी की व्यवस्था होगी। इसके लिए जल निगम चार नगरों में ट्यूबवेल लगाने, पानी की टंकी के निर्माण समेत पाइपलाइन बिछाने की तैयारी में है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यवस्था से गौतमबुद्ध नगर के चार बड़े नगरों में करीब 143.78 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर 15 हजार से अधिक घरों में पीने का साफ पानी पहुंचेगा। जल निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अमृत योजना 2.0 के तहत नगर में भी पीने की पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए दनकौर, बिलासपुर, रबुपुरा और जहांगीरपुर गांव का सर्वेक्षण कार्य पूरा करा लिया गया है। यहां होने वाले कार्यों और बजट खर्च का पूरा लेखा जोखा तैयार है, जिसके मद्देनजर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कंपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.