नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में बुधवार को विभिन्न देशों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ जज ने भाग लिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। विभिन्न देशों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ जज ने सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची के साथ न्यायिक कार्यवाही देखी। इन शीर्ष पदाधिकारियों में भूटान के मुख्य न्यायाधीश ल्योनपो नोरबू शेरिंग, केन्या की मुख्य न्यायाधीश मार्था के. कूम, मॉरीशस की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रेहाना बीबी मुंगली-गुलबुल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश प्रीति पदमन सुरसेना शामिल थे। इसके अलावा केन्या, नेपाल, श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट और मलेशिया के संघीय अदालत के वरिष्ठ जज भी उपस्थित थे। शीर्ष पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ...