बागेश्वर, जनवरी 2 -- युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में यहां चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसका शुभरंभ विधायक पार्वती दास ने किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिला आज खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत के हिटमैन के नाम प्रसिद्ध रोहित शर्मा को शून्य में आउट करने वाले गेंदबाज देवेंद्र बोरा भी हमारे जिले के हैं। सरकार प्रत्येक जिले में खेल गतिविधियों को बढाने के लिए गंभीर है। जिसके लिए वर्ष 2026 में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस न्याय पंचायत की टीम सर्वाधिक अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करेगी। उन्हें एक लाख का नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों पूरे मनोयोग से खेलने की अपील की। उन्...