सासाराम, अप्रैल 1 -- चेनारी, एक संवाददाता। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। सभी छठव्रती सुबह से ही नदी, तालाब में स्नान कर कद्दू-चावल, चना के दाल का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हुए भगवान सूर्य की आराधना की। चेनारी बाजार, सदोखर आदि गांव में भक्तिमय माहौल हो गया है। ऐसे में सूर्य मंदिर तालाब घाट समेत विभिन्न छठ घाट पर छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है। जहां पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रंग-रोगन किया गया है। पारंपरिक छठ गीतों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को खरना है। वहीं भगवान सूर्य देव की बहन षष्ठी की पूजा छठ में की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.