गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वावधान में स्व. जे पी कुशवाहा 24 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं स्व. उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को गिरिडीह में हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि गिरिडीह डीसी सह कला संगम के मुख्य संरक्षक नमन प्रियेश लकड़ा, विशिष्ट अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह संरक्षक श्रीकांत यशवंत विस्पुते व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस दौरान मंच पर साथ में संरक्षक राजेंद्र बगड़िया व अजय सिन्हा मंटू, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, कृष्णा सिन्हा, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, सुजय गुप्ता, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, कोषाध्यक्ष विनय बख्शी थे। दीप प्रज...