सिमडेगा, मार्च 1 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के आरसी बालक मवि गांगुटोली खेल मैदान में चार दिवसीय मुन्ना मुन्नी हॉकी प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में जिप सदस्य शांता रोजालिया कंडुलना उपस्थित थी। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद अति आव़श्यक है। खेल से बच्चों का जीवन रोजगार उन्मुख हो जाता है। उन्होंने मुन्ना मुन्नी हॉकी प्रतियोगिता के आयोजक समिति को प्रशंसा करते हुए कहा कि हर वर्ष प्रतियोगिता से बच्चों में निखार का मौका मिलता है। हॉकी प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में गांगूटोली टीम ने रेंगारी की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हॉकी प्रतियोगिता को सफल बनाने में फा जेबियर सोरेंग, फा अजित सोरेंग, अनिल बागे, सुशील कंडुलना,...