कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। चार दिवसीय माघी काली पूजा को भव्य रूप से मनाने को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया है। झुमरीतिलैया के गुमो गढ़ पर स्थित मंदिर परिसर में पूजा की तैयारियां जोरों पर है। इस अवसर पर आकर्षक पंडाल निर्माण के साथ-साथ भव्य लाइटिंग व साज-सज्जा की जा रही है। पूजा संयोजक दीनानाथ पांडे ने बताया कि इस वर्ष माघी काली पूजा का आयोजन 16 जनवरी से 19 जनवरी तक किया जाएगा। यह पूजा महोत्सव का 20वां वर्ष है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पूजा को सफल बनाने के लिए गठित कमेटी में दिलीप वर्मा को अध्यक्ष, विवेक पांडेय को सचिव, शिवशेखर पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा बनवारी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मनीष कुमार पांडेय, जितेंद्र राम, सौरभ पांडेय, बजरंगी विश्वकर्मा, भोला वर्मा सहित अन्य को कमेटी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.