रामगढ़, फरवरी 19 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि चितरपुर प्रखंड सभागार में पंचायतों को सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को हुई। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सहायक, पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार अग्रवाल एवं वैद्यनाथ शर्मा ने प्रतिभागियों को पंचायत संचालन, अभिलेख संधारण, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में पंचायत सहायक जगन्नाथ बेदिया, सुदीप रंजन, मिथुन कुमार, सावित्री देवी, चांदनी कुमारी, रीता कुमारी, सबा परवीन, रूबी फातिमा, सरिता देवी, संजय कुमार पटेल एवं शंभू कुमार उपस्थित रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.