सीतामढ़ी, मार्च 19 -- बाजपट्टी। 21 मार्च से रसलपुर पंचायत के वासुदेवपुर में आरंभ हो रहे चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। वाराणसी से पधारे पुरोहित विद्यानन्द पांडे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यजमान वचनदेव राय ने कलश स्थापित कर भूमि पूजन के इस अनुष्ठान को संपन्न किया।इस आयोजन के मुख्य संरक्षण कर्ता राजकुमार राय ने बताया कि यहां 45 वर्षों से गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।21 मार्च को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा।वही अगले तीन दिन विभिन्न कर्मकांड तथा प्रज्ञा पुराण का पाठ किया जाएगा इस पूजन कार्य की मुख्य भूमिका में उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, लक्ष्मण राय. कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सुनील सिंह उर्फ मुन्ना तथा नंद कुमार सिंह, वचन देव कुमार, विजय कुमार मनीष कुमार, विजय राय, विवेक कुमार, रूपलाल, उपेंद्र...