पीलीभीत, अप्रैल 3 -- कलीनगर में चल रहे चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन छह पारियों में यज्ञ होने के पश्चात हवन पूजन कर पूर्णाहुति के साथ धार्मिक समारोह का समापन हो गया। धार्मिक समारोह के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कलीनगर के रामलीला प्रांगण में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 30 मार्च से चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा शुरू के साथ शुरू हुआ था। जिसमें मंगलवार की शाम विराट दीप महायज्ञ में करीब 4000 दीपक जलाए गए। दीपक जलने से यज्ञशाला प्रांगण दीपों की रोशनी से दूर-दूर तक जगमगा उठा। यज्ञ शाला में 22 लोगों ने विद्यारंभ संस्कार, 20 ने दीक्षा संस्कार और दो-दो ने मुंडन संस्कार व पुसवन संस्कार ग्रहण किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए बताया कि 'अप्प दीपों भव' अर्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.