आजमगढ़, फरवरी 7 -- बरदह। जिवली के एक निजी विद्यालय में शनिवार को चार दिवसीय शैक्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों का समापन हुआ। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनोद राय, विशिष्ट अतिथि दीपक राय ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रबंधक डॉ. विवेकानंद राय कहा कि कालेज में 20 वर्षो से खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। गांव की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर ऋषिकांत राय, रमेश सिंह, नागेंद्र राय, रामसमुझ राय, श्यामसुंदर राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...