आजमगढ़, जनवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के उंचेगांव में चार दिन से लापता वृद्ध का नहर में मंगलवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रानी की सराय थाना क्षेत्र के उंचेगांव निवासी 60 वर्षीय केदार राजभर शुक्रवार को घर से बिना बताए हुए निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चला, परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। नाते-रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर गांव के सिवान में स्थित नहर में शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.