प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल वेबसाइट https://aupravesh2025.cbtexam.in पर शुरू है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई है। आवेदन के महज चार दिन शेष है। अब तक पीजी की सीटों के डेढ़ गुना अभ्यर्थियों ने ही अंतिम रुप से फार्म जमा किया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि रविवार की शाम तक 27116 अभ्यर्थियों ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 10520 अभ्यर्थियों ने ही अंतिम रुप से फार्म जमा किया है। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजी के कुल 55 विषयों में 7231 सीटों पर दाखिले होने हैं। परंपरागत परास्नातक पाठ्यक्रम पीजीएटी-1 में शामिल किए गए हैं, जिनकी परीक्षा ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यम में होगी। वहीं, पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.