अयोध्या, मार्च 21 -- अयोध्या,संवाददाता। जनपद अयोध्या मे गेहूं की सरकारी खरीद सभी तैयारियों के बीच 17 मार्च से शुरू हो गई है लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी गेंहू खरीद के लिए बनाए गए क्रय केन्द्रों की बोहनी तक नहीं हो सकी है। क्रय केन्द्रों के प्रभारी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किसानों का इंतजार कर रहें हैं लेकिन क्रय केन्द्र पर गेंहू की बिक्री करने वाले किसानों के पहुंचने से केन्द्र प्रभारी बोहनी को तरस गए हैं। बीते 17 मार्च से आगामी 15 जून तक होने वाली गेंहू खरीद के लिए जनपद अयोध्या मे 5 क्रय एजेंसियों के 61 क्रय केन्द्र संचालित किए गए हैं जिसके लिए अभी तक 7 हजार से अधिक किसान रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके हैं। गेंहू की खरीद के लिए बनाए गए क्रय केन्द्र बारुन के प्रभारी सुनील सिंह ने हिन्दुस्तान को बताया कि गेंहू की खरीद के लिए किसानों के क्र...