फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर, संवाददाता।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने ना पाए और पूरी विधिक प्रक्रिया के साथ मतदाता सूची से नाम काटे जाएं। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करें। मंडलायुक्त ने बाद में कई बूथों में जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया। बैठक में विधायक, सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की मौजूदगी में मंडलायुक्त ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व समावेशी बनाने को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हु...