हल्द्वानी, जनवरी 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। तराई-भावर में पिछले चार दिनों से जारी भीषण ठंड और कोहरे के सितम के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठिठुरन से बड़ी राहत दी। धूप खिलते ही पार्कों, छतों और बाजारों में लोगों की रौनक बढ़ गई। बीते तीन दिनों से अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जो शुक्रवार को बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ रोहित थपलियाल के अनुसार, आने वाले दिन फिर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, मैदानी क्...