मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मोहल्ला नुरुल्लाह स्थित कन्या इंटर कॉलेज के पास बुधवार को हुई दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन चार दिन बीतने के बाद किसी भी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेहान व अन्नु सहित एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जानकरी के अनुसार मामले को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में सीओ बिलारी अशोक कुमार ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच की जा रही है। वहीं फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराज़गी भी देखने को मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस...