मथुरा, अक्टूबर 25 -- लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार से शुरू से हो रहा है। छठ पूजा की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय के साथ होगी। छठ महापर्व सूर्य उपासना का पर्व है। पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठ माता की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। इसकी शुरुआत 25 अक्तूबर से नहाय-खाय, के साथ हो रही है। 26 को खरना, 27 को संध्या अर्घ्य और 28 को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। पूर्वांचल सेवा समिति एवं भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशि भूषण दुबे ने बताया कि यह व्रत कठिन माना जाता है। इसमें 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए व्रत रखा जाता है। व्रत रखने वाले लोग चौबीस घंटे से अधिक समय तक निर्जला उपवास रखते हैं। मुख्य व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.