बक्सर, जनवरी 5 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चरित्रवन मुहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग लड़की चार दिनों से लापता है। उसकी मां ने इस संबंध में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। चरित्रवन में रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी 14 वर्षीया बेटी बीते शुक्रवार को अपने घर से यह कहकर निकली कि वह दीदी के यहां जा रही है। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो उसकी दीदी के पास फोन किया गया। पता चला कि वह उसके यहां गई ही नहीं है। खोजबीन के दौरान उसकी सहेली ने बताया कि एक लड़के से उसकी बातचीत होती थी। उसने उसे मोबाइल भी दिया था। लड़की की मां ने लड़के पर बहला-फुसलाकर नाबालिग बेटी को ले जाने के संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...