बेगुसराय, मार्च 24 -- मंसूरचक,निज संवाददाता। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी धरातल पर नल जल योजना का समुचित लाभ अब तक लोगों को नहीं मिल पा रहा है। मंसूरचक पंचायत के वार्ड संख्या -01 स्थित भवानीपुर स्थित बड़े जलमीनार से चार दिनों से पानी सप्लाई बंद है। मंसूरचक पंचायत की आधी से अधिक आबादी जल संकट झेलने को अभिशप्त है। जल संकट से आजिज होकर उग्र उपभोक्ताओं ने सोमवार को जलमीनार के मुख्य द्वार पर पहुंच कर पीएचईडी के विरोध में जमकर घंटों नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीण शीघ्र पानी सप्लाई शुरू करने की मांग कर रहे थे। आंदोलनकारी उपमुखिया सुशील साह, वार्ड सदस्य जमील उद्दीन, पंकज कुमार, जावेद रजा, दायमनी देवी, पार्वती देवी, सुधा देवी, शीला देवी, मो फजले आदि ने बताया कि जब से जलमीनार के पास बोरिंग हुई है उसी दिन से बराबर मोटर का खराब हो जाना, बिजली बिल जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.